Champawat News: घात लगाए नाबालिग ने दूसरे छात्र पर मारा चाकू, ताबड़तोड़ हमला कर किया लहूलुहान
एक नाबालिग छात्र ने दूसरे नाबालिग पर चाकू से जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। चोटिल छात्र को प्राथमिक इलाज के बाद उच्च स्वास्थ्य केंद्र रेफर किया गया है। पीड़ित के पिता ने हमलावर के खिलाफ तहरीर दी है। दोनों छात्र अलग-अलग स्कूल के हैं।
छात्र ने दूसरे छात्र पर हमला क्यों किया इसका कारण पता नहीं चल सका है। शनिवार शाम को शहर के मीनाबाजार क्षेत्र में दसवीं कक्षा का छात्र ट्यूशन से अपने घर लौट रहा था। तभी घात लगाकर 11वीं कक्षा के नाबालिग छात्र ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। लहूलुहान करने के बाद हमलावर जाते-जाते जान से मारने की धमकी दे गया।
ये भी पढ़ें...Tomato Prices: फिर आसमान छूने लगे टमाटर के दाम, सब्जियों के दामों में भी लगातार उछाल, यहां देखिए रेट लिस्ट
हमले में छात्र के सिर, नाक और छाती पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी मिलने पर परिजन आननफानन घायल छात्र को उप जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। छात्र की गंभीर बताई जा रही है। इधर थाना प्रभारी मनीष खत्री ने बताया कि घायल छात्र के पिता की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है। घटना में शामिल दोनों छात्र नाबालिग हैं। मामले की जांच एसआई हरीश प्रसाद कर रहे हैं।