फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A massive fire broke out in the forests of Lohaghat, Barakot and Pati.

Champawat News: लोहाघाट, बाराकोट और पाटी के जंगलों में लगी भीषण आग

Thu, 25 Apr 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 25 Apr 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
A massive fire broke out in the forests of Lohaghat, Barakot and Pati.
पाटी के छतरीद्यार के जंगल में धधकी आग। स्रोत: ग्रामीण
लोहाघाट (चंपावत)। जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना में लोहाघाट के गंगनौला, कालेशन मंदिर, बाराकोट में घाट पनार, तड़ाग और पाटी के छत्रिदयार के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग से कई हेक्टेयर वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर एफएसओ चंदन राम के दिशा निर्देशन पर दमकल कर्मियों में भैरव मौनी, हरीश चम्याल, महिला दमकल कर्मी पूजा राणा और प्रतिभा ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

इधर तड़ाग के वन पंचायत धूरा तोक से झूमा की ओर के जंगलों में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग से काफल, बांज, बुरांश, चीड़ और देवदार के पेड़ों को नुकसान पहुंचा है। सूचना पर सरपंच उमेश सिंह बोहरा, धनसिंह बोहरा, श्याम सिंह, मोहन सिंह और खीम सिंह, प्रहलाद सिंह आदि के साथ वन विभाग के राजेंद्र भट्ट के नेतृत्व में गई टीम आग को बुझाने में जुट गई है।
विज्ञापन

इधर पाटी के छत्रिदयार में दमकल कर्मी नीरज राणा, राजेश खर्कवाल, गौरव कुमार, फायरमैन अशोक ने काबू पाया। घाट पनार में दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। विधायक प्रतिनिधि होशियार सिंह बोहरा ने शासन-प्रशासन से हर गांव में जंगलों की सुरक्षा के लिए एक टीम तैयार करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बूम रेंज का पूर्वी बस्तिया का जंगल धधका

दूसरे दिन सुबह घटना स्थल की जांच करते समय फिसलकर वन कर्मी हुआ घायल
टनकपुर (चंपावत)। बूम रेंज के अंतर्गत पूर्वी बस्तिया के जंगल में बुधवार की रात आग लग गई। वन कर्मियों ने बमुश्किल आग को काबू किया। बृहस्पतिवार सुबह पुन: निरीक्षण करने के लिए गया वन कर्मी फिसलकर घायल हो गया जिसका उप जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।

बूम वन रेंजर गुलजार हुसैन ने बताया कि बुधवार की देर शाम करीब 4:15 बजे नघान बीट पूर्वी बस्तिया कक्ष संख्या 3 में आग लग गई थी। टीम ने बमुश्किल रात करीब 9:30 बजे तक आग पर काबू पाया। बृहस्पतिवार सुबह वन विभाग की टीम अग्निकांड स्थल पर निरीक्षण करने पहुंची। आग को पूरी तरह बुझाने के लिए जगह-जगह पेड़ की जड़ों में सुलग रही आग को बुझाया गया। इस बीच वन रक्षक विपिन चंद्र आर्या जांच करते समय फिसलकर घायल हो गया। वन दरोगा अजय दीप, मनोज राय आदि ने उसे तत्काल उपजिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक इलाज किया गया। संवाद


जंगलों की आग वनाग्नि रोकने के लिए आगे आएं : सीओ

टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र में वनाग्नि पर अंकुश लगाने, साइबर अपराध और नशे के खिलाफ पुलिस का जागरूकता अभियान तेज हो गया है। सीओ शिवराज सिंह राणा ने बृहस्पतिवार को कोतवाली परिसर में नगर और ग्रामीण क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को जागरूक किया और अभियान में सहयोग करने की अपील की। बैठक में निवर्तमान सभासद पूजा टम्टा, अमित भट्ट, वकील अंसारी, योगेश पांडे, प्रधान प्रतिनिधि सुंदर बोरा, विशाल सिंह, दीपक चंद, बीडीसी सदस्य अशोक पाल, ग्राम प्रधान पूनम चंद आदि थे। संवाद
फोटो - 25 टीएनपी 03पी।
--
आग से जल रही वन संपदा, वन्य जीव हो रहे हैं परेशान

सड़क किनारे पहुंच रहे वन्यजीवों का हो रहा शिकार

चंपावत/पाटी। जिले में जगह-जगह जंगल जल रहे हैं। सिंगदा क्षेत्र में देर रात जंगलों में लगी आग चंद मिनट में पूरे क्षेत्र में फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि वन्यजीव इधर-उधर भागने लगे। आग से बचने के लिए जानवर, जंगली मुर्गी, पक्षी सुरक्षित स्थान की तलाश में सड़क किनारे पहुंच रहे हैं लेकिन इसका फायदा उठाकर शिकारी और लोग इन जानवरों और जंगली मुर्गियों का शिकार कर रहे हैं।
वहीं पाटी के गर्सलेख के जंगलों में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैलते हुए आवासीय घरों तक पहुंच गई। स्थानीय हेम सोराड़ी, बिमला सोराड़ी, दयानंद सोराड़ी, जगदीश सोराड़ी, रमेश सोराड़ी, उर्वा दत्त सोराड़ी स्थानीय लोगों सहित वन विभाग की टीम और लोहाघाट की फायर ब्रिगेड की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि रात में भी वन विभाग की टीम गश्त कर रही है। इसके अलावा एफएसआई भी सेटेलाइट के माध्यम से फायर अलर्ट भेज रहा है। उसकी मदद से भी आग की रोकथाम की जा रही है। इधर जंगलोंं में आग लगने से वातावरण में धुंआ फैला हुआ है जिससे लोगों को दिक्कतोंं का सामना करना पड़ रहा है।
संवाद
फोटो 25 सीपीटी 14 पी।

बाक्स
आग लगाने वालों पर होगी कार्रवाई

चंपावत। डीएफओ आरसी कांडपाल ने बताया कि आग लगाने वालों पर सख्ती कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने लोगों से ऐसा करने वालों की सूचना देने की अपील की है। एसपी अजय गणपति ने बताया कि दमकल विभाग भी वनाग्नि की रोकथाम में मदद कर रहा है। जहां तक फायर बिग्रेड जा सकती है वहां पर आग बुझाने का काम किया जा रहा है। फायर सीजन तक फायर ब्रिगेड की टीम वन विभाग की मदद करेगी। संवाद

--
पुलिस लाइन में वनाग्नि को लेकर हुई गोष्ठी

चंपावत। एसपी अजय गणपति ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन में वनाग्नि को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें व्यापार मंडल के पदाधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, ग्राम प्रहरियों से लोगों को जागरूक करने की अपील की गई। उन्होंने अपील की कि बीड़ी, सिगरेट पीकर वनों में ना फेंकें, जंगलों के पास के खेतों में आग न लगाए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed