फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A four-year-old girl injured after falling from a wall

अमोड़ी कस्बे में दीवार से गिर कर चार साल की बच्ची घायल

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jan 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
A four-year-old girl injured after falling from a wall
चंपावत के अमोड़ी में गिरने से चोटिल हुई बालिका। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। जिले के दूरस्थ क्षेत्र अमोड़ी में शुक्रवार को दिन में सड़क पर बन रही दीवार से गिर कर चार साल की एक बच्ची घायल हो गई। बच्ची को आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। ग्रामीणों के अनुसार जिस स्थान पर बच्ची दीवार से गिर कर चोटिल हुई है वहां पर बारहमासी सड़क का निर्माण करा रही कंपनी की ओर से दीवार का निर्माण कार्य अधूरा छोड़ा गया है। इसकेचलते आंगन में खेल रही बालिका अचानक गिरकर सड़क पर आ गई। ग्रामीणों को कहना है कि निर्माण कार्य करा रही कंपनी के कर्मचारियों को कई बार फोन किया गया, इसके बाद भी किसी का फोन नहीं उठाया। दूसरी ओर निर्माण कार्य में लगे कंपनी के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस स्थान में विवाद के चलते निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। जबकि कंपनी की ओर से शेष अन्य कार्य पूरे कर लिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed