फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A fasting AAP leaders are getting support

अनशनकारी आप नेताओं को मिल रहा समर्थन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
A fasting AAP leaders are getting support
देवीधुरा में आमरण अनशन करते आम आदमी पार्टी के नेता। - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। क्षेत्र की समस्याओं को लेकर अनशन पर बैठे आम आदमी पार्टी नेताओं को व्यापक समर्थन मिल रहा है। आप नेता राजेश बिष्ट और प्रताप सिंह बिष्ट का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी रहा। देवीधुरा के प्रधान ईश्वर सिंह बिष्ट, पुष्कर भट्ट, खुशाल सिंह बिष्ट, पूर्व प्रधान दान सिंह राणा, बिशन सिंह चमियाल, गोपाल बिष्ट, विक्रम कठैत आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया। पार्टी का कहना है कि पाटी क्षेत्र की स्वास्थ्य, शिक्षा में व्यापक सुधार की जरूरत है। इसकी कमी से ग्रामीणों को भारी असुविधा झेलनी पड़ रही है। साथ ही एसडीएम और तहसीलदार की तैनाती किए बगैर छोटी प्रशासनिक इकाई के औचित्य पर भी पार्टी ने सवाल उठाए। पार्टी ने जन समस्याओं के समाधान को ठोस कार्रवाई नहीं होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया।
विज्ञापन

केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस ले सरकार: कांग्रेस
चंपावत। माह के अंतिम रविवार को कांग्रेस सेवादल ने पार्टी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। बाद में पार्टी ने कृषि से संबंधित तीन कानूनों को वापस लेने की केंद्र सरकार से मांग की। जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ ने कहा कि भाजपा सरकार प्रदर्शन करने के लिए दिल्ली जा रहे किसानों के साथ बर्बरतापूर्ण व्यवहार कर रही है। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश खर्कवाल, कांग्रेस सेवादल जिला प्रभारी हरीश चौधरी, हरीश उप्रेती आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed