फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   A devotee from Badaun died of a heart attack at Purnagiri Dham.

Champawat News: पूर्णागिरि धाम में बदायूं के श्रद्धालु की हार्ट अटैक से मौत

Mon, 13 Apr 2026 01:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 13 Apr 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
A devotee from Badaun died of a heart attack at Purnagiri Dham.
टनकपुर(चंपावत)। मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय यूपी के बदायूं जिले के एक श्रद्धालु की हार्ट अटेक से मौत हो गई। उप जिला अस्पताल में श्रद्धालु को मृत घोषित किया गया। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव बदांयू ले गए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह मां पूर्णागिरि के दर्शन कर लौटते समय भैरव मंदिर के पास बदायूं के पाल नगर निवासी आशू सक्सेना (47) पुत्र अशोक कुमार की अचानक हालत बिगड़ गई। उन्हें उप जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां जांच के बाद डॉ. मोहम्मद उमर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। साथ आए परिजनों ने चिकित्सक को अवगत कराया कि आशू की तबीयत बिगड़ने पर वह पहले एक धर्मशाला में रुके थे। हालत और बिगड़ने पर वह उन्हें अस्पताल लाए। सूचना पर पुलिस भी अस्पताल पहुंची और जानकारी ली। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed