{"_id":"115-90158","slug":"Champawat-90158-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर महाविद्यालय में एमएम की शिक्षा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर महाविद्यालय में एमएम की शिक्षा शुरू
Champawat
Updated Mon, 20 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विश्वविद्यालय से अनुमति मिलने के बाद राजकीय महाविद्यालय में एमए की कक्षा में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस साल हिंदी और राजनीति शास्त्र विषय की कक्षाएं संचालित होंगी। एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान विरित कर खुशी जताते हुए इसे क्षेत्रीय विधायक हेमेश खर्कवाल के प्रयास का नतीजा बताया है।
प्रभारी प्राचार्य डा. सर्वजीत सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय ने एमए की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दे दी गई है। हिंदी और राजनीति शास्त्र की कक्षा के लिए विश्वविद्यालय ने छात्र संख्या 20-20 निर्धारित की है। शनिवार से हिंदी और राजनीति शास्त्र विषय की एमए कक्षाओं में प्रवेश के लिए आवेदन फार्मों का वितरण शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 28 अक्तूबर तक प्रवेश आवेदन फार्म जमा कर 31 अक्तूबर तक मैरिट के आधार पर प्रवेश की प्रक्रिया निपटा ली जाएगी। इसके उपरांत प्रवेश पर विचार नहीं किया जाएगा। इधर एमए खुलने पर एनएसयूआई के प्रदेश सचिव अमित आर्या, जिला महासचिव शशांक गोयल, अमन अंसारी, मो. हारून, विजेंद्र सिंह, कार्तिक बागी, हिमांशु वर्मा, अरुण, कमल भट्ट आदि ने कालेज में मिष्ठान वितरित की खुशी जताई।