फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कर्णकरायत में चार दिनी बिशुंग महोत्सव शुरू

कर्णकरायत में चार दिनी बिशुंग महोत्सव शुरू

Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
Champawat
Champawat Updated Tue, 14 Oct 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कर्णकरायत में चार दिनी बिशुंग महोत्सव शुरू हो गया है। छात्राओं ने मांगलिक परिधान में कलशयात्रा निकाली। यात्रा के पीछे विवेकानंद विद्या मंदिर के छात्र उद्घोष करते चल रहे थे। इनके साथ जीआईसी कर्णकरायत, प्राइमरी स्कूल बंदेलाढेक, कर्णकरायत, झलान देव, चौड़ाढेक, डेलमाउंट पब्लिक स्कूल के छात्र चल रहे थे। पिथौरागढ से भीम राम एंड पार्टी के छोलिया नृतकों ने भी अपने फन का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम की शुरुआत महोत्सव के मुख्य संयोजक कैप्टन कालू सिंह करायत, महेश ढेक ने की। आयोजन समिति के अध्यक्ष राकेश करायत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। समारोह में हयात सिंह ढेक, दीपक करायत, दरवान फर्त्याल, विनोद ढेक, उत्तम फर्त्याल, कैलाश फर्त्याल, श्याम ढेक, डीपी ढेक, सरू करायत, अशोक करायत ने सहयोग दिया। उन्होंने अन्य लोगों से भी सहयोग की अपील की।नहीं आ सके सांसद माहरा
विज्ञापन

लोहाघाट। बिशुंग महोत्सव का उद्घाटन राज्यसभा सदस्य महेंद्र सिंह माहरा को करना था लेकिन एकाएक दिल्ली से बुलावा आने के कारण वे कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। अलबत्ता उनकी ओर से कार्यक्रम के मुख्य संयोजक कैप्टन करायत ने मंच निर्माण के लिए दो लाख रुपए देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed