{"_id":"115-89152","slug":"Champawat-89152-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिसय भूख लगी मोहे माता, आज्ञा दो फल खाऊं मैं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिसय भूख लगी मोहे माता, आज्ञा दो फल खाऊं मैं...
Champawat
Updated Fri, 10 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर। जिले के विभिन्न स्थानों में रामलीला मंचन चरम पर पहुंचता जा रहा है। फुलारागांव, अमोड़ी, धौन, स्वांला, बेलखेत, भिंगराड़ा, चौमेल, दिगालीचौड़, फोर्ती में रामलीला की धूम मची हुई है। मल्लीहाट में रामलीला मंचन समाप्त होने के बाद बालिकाओं की दो दिनी रामलीला आयोजित की जा रही है। पहले दिन बालिकाओं की अदाकारी ने खासा रंग जमाया, जिसे देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। रामलीला में तनुजा तड़ागी राम, ममता साह लक्ष्मण, ममता नरियाल सीता, पूजा खाती जनक, दीपिका रावण, हिमानी बगौली वाणासुर, गुंजन प्रहरी परशुराम, कमला सूपर्खना तथा सोनू सुयाल, अपर्णा पनेरू आदि विभिन्न पात्रों का अभिनय निभा रही हैं।
लोहाघाट के भिंगराड़ा में लंकनी वध के बाद हनुमान विभीषण से मिलकर कहते हैं भजमन राम चरण सुखदाई, उधर अशोक वाटिका में सीता का रावण से संवाद, बाद में हनुमान द्वारा फल तोड़ने की सीता से आज्ञा लेकर अशोक वाटिका को तहस नहस कर दिया। उधर दिगालीचौड़ में सुग्रीव द्वारा राम काज की सुध न लेने पर लक्ष्मण क्रोधित हुए, बाद में हनुमान को लंका भेजकर उन्होंने सीता को राम मुद्रिका दी, भूख लगने पर हनुमान सीता कहते हैं अतिसय भूख लगी मोहे माता, आज्ञा दो फल खाऊं में। चौमेल में मुनि विश्वामित्र द्वारा महाराजा दशरथ से दोनों राजकुमारों को यज्ञ की रक्षा के लिए जंगल ले जाया गया। ताड़िका, सुबाहु का श्रीराम द्वारा वध करने के बाद अहिल्या का तारण किया। फोर्ती में जिला पंचायत सदस्या सुषमा फर्त्याल ने रामलीला का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। यहां पांच दिन की रामलीला के प्रथम दिन ताड़िका वध, राम लक्ष्मण का विश्वामित्र के साथ सीता स्वयंवर के लिए जनकपुर में प्रवेश की लीला दिखाई गई।
टनकपुर क्षेत्र की रामलीलाओं में भी दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। ज्ञानखेड़ा की रामलीला में प्रभु श्रीराम ने रावण, मेघनाथ और कुंभकरण का वध पर लंका पर विजय प्राप्त कर ली। कमेटी अध्यक्ष विश्राम चंद ने रामलीला के सफल आयोजन पर सहयोग के लिए लोगों का आभार जताया। उचौलीगोठ में भी रामलीला का आयोजन जोरों पर है। श्री पूर्णागिरि रामलीला कमेटी के तत्वावधान में चल रही रामलीला में ताड़िका का वध करने के बाद प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को लेकर स्वामी विश्वामित्र सीता स्वयंवर के लिए जनकपुरी को रवाना हुए। कमेटी अध्यक्ष बची सिंह महर ने बताया कि आसपास के गांवों के साथ ही बड़ी संख्या में पूर्णागिरि धाम से भी लोग रामलीला का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।