{"_id":"115-89141","slug":"Champawat-89141-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुधारू गाय को तेंदुए ने मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुधारू गाय को तेंदुए ने मार डाला
Champawat
Updated Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के धौन बगेड़ी क्षेत्र में मवेशीखोर तेंदुए ने एक काश्तकार की दुधारू गाय को दिन दहाड़े मौत के घाट उतार दिया है। तेंदुए के आतंक को लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पीड़ित काश्तकार ने वन विभाग से मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है।
बगेड़ी टाक निवासी रमेश जोशी पुत्र दुर्गा दत्त जोशी की दुधारू सिंधी गाय को दिन दहाड़े तेंदुए ने हमला कर उस समय मार डाला, जब गाय घर से 50 मीटर की दूरी पर घास चर रही थी। ग्रामीणों के होहल्ल मचाने पर भी तेंदुए ने गाय को नहीं छोड़ा। पीड़ित काश्तकार का कहना है कि वह गाय को 40 हजार रुपए में खरीद कर लाया था और उसकी आजीविका का साधन ही गाय के सहारे चल रहा था। उन्होंने वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई है। वन क्षेत्राधिकारी एमएम भट्ट ने बताया कि मौका मुआयना और चिकित्सा प्रमाण पत्र के आधार पर नियमानुसार मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई की जाएगी।