फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   देहरादून और हिमाचल के ध्यानार्थ...

देहरादून और हिमाचल के ध्यानार्थ...

Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 11 Oct 2014 05:34 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि धाम स्थित ज्वाला माता मंदिर की पुजारी शांति ज्याला का कहना है कि पूर्णागिरि में रोपवे का निर्माण हो, लेकिन इसके निर्माण में मंदिर को आंच नहीं आनी चाहिए। हालांकि सड़क किनारे यह मंदिर सरकारी जमीन पर बना हुआ है।
विज्ञापन

पूर्णागिरि में ज्वाला मंदिर से काली मंदिर तक रोपवे लगाने की अमर उजाला में खबर छपने के बाद पूर्णागिरि पहुंची खटीमा निवासी ज्वाला माता मंदिर की पुजारी शांति ज्याला ने दावा किया कि उनका मंदिर हिमाचल के कांगड़ा जिले में स्थित ज्वाला मंदिर की शाखा है। उनका दावा था कि मां ज्वाला देवी के आदेश पर ही पूर्णागिरि में मंदिर की स्थापना की गई।
विज्ञापन

पुजारी शांति ज्याला ने बताया कि मेरे पति कैप्टन सीएस ज्याला हिमाचल में तैनात थे। तब मेरी उम्र करीब 27 वर्ष रही होगी। चैत्र नवरात्र में मैं पति के साथ कांगड़ा जिले के ज्वाला मंदिर दर्शन को गई। जहां अचानक मुझ पर माता अवतरित हो गईं। परिवार के लोग मुझे पागल समझने लगे। पति हिमाचल से मुझे खटीमा स्थित घर छोड़ गए, लेकिन मैं दोबारा अकेली कांगड़ा के ज्वाला मंदिर पहुंची। माता ज्वाला ने सपने में आदेश दिया कि मैं पूर्णागिरि में उनके मंदिर की स्थापना करूं। 1991 में मैंने पूर्णागिरि में मंदिर की स्थापना की, जिसके बाद मां ने मुझे अवतार से मुक्त कर दिया। उन्होंने बताया कि पूर्णागिरि मार्ग के निर्माण के समय ज्वाला माता के मंदिर की पहाड़ी को काटने का भरसक प्रयास किया गया था, लेकिन पहाड़ी नहीं कटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed