{"_id":"115-78979","slug":"Champawat-78979-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम में उमड़ रहा आस्था का सैलाब
Champawat
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। पूर्णागिरि मेला आज से ठीक तीन दिन बाद यानि 10 जून को संपन्न हो जाएगा, लेकिन मेले में बड़ी संख्या में तीर्थयात्रियों की आवाजाही का क्रम लगातार बना हुआ है। पंचायती चुनाव के कारण इस बार मेला अवधि बढ़ाए जाने की भी उम्मीद कम ही है।
मां पूर्णागिरि धाम में हर साल उत्तर भारत समेत देश के कोने-कोने से श्रद्धालु देवी के दरबार में शीश नवाने पहुंचते हैं। पूर्णागिरि धाम के प्रति पड़ोसी देश नेपाल के लोगों की भी आस्था बढ़ी है। बताया जाता है कि नेपाल से हर साल करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालु मां पूर्णागिरि के दर्शन को आते हैं। देवी के दर्शन उपरांत यात्रा पूरी करने को श्रद्धालु नेपाल जाकर बाबा सिद्धनाथ के दर्शन करते हैं। 18 मार्च से शुरू हुआ सरकारी मेला तीन दिन बाद समाप्त हो जाएगा, लेकिन श्रद्धालुओं की आवाजाही कम नहीं हो रही है। हर दिन 10 से 15 हजार भक्त देवी के दर्शन को आ रहे हैं। मेला मजिस्ट्रेट जसवंत सिंह राठौर का कहना है कि पंचायती चुनाव को देखते हुए इस बार मेला अवधि बढ़ाना संभव नहीं है। श्री मां पूर्णागिरि मंदिर समिति ने 20 जून तक मेला बढ़ाने की मांग उठाई है।