{"_id":"115-78978","slug":"Champawat-78978-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न
Champawat
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। शारदा का जल स्तर लगातार बढ़ने से मां पूर्णागिरि के दर्शन को आ रहे श्रद्धालुओं को शारदा घाट में स्नान की समस्या पैदा होने लगी है। घाट में बनी अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न हो गई है। गर्मी के कारण हिमशिखरों के पिघलने से अब शारदा का जल स्तर दिनों-दिन बढ़ने लगा है। बनबसा बैराज की रिपोर्ट के मुताबिक बीते 24 घंटे में नदी में करीब 550 क्यूसेक पानी बढ़ा है। बैराज कंट्रोल रूम के कर्मचारी अशोक कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को नदी का जल स्तर 7871 क्यूसेक था जो शुक्रवार को बढ़कर 8500 क्यूसेक पहुंच गया है। इधर जल स्तर बढ़ने से नदी का पानी शारदा घाट तक पहुंच गया है। घाट में बनी अस्थायी तैराक पुलिस चौकी जलमग्न हो गई है। वहीं नदी में गंदा पानी आने से श्रद्धालु स्नान करने से कतरा रहे हैं।
विज्ञापन