{"_id":"115-78976","slug":"Champawat-78976-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीप खाई में गिरी, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीप खाई में गिरी, चार घायल
Champawat
Updated Sat, 07 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। गर्सलेख से एक किमी दूर देवीधुरा मोटर मार्ग पर शुक्रवार को एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जीप करीब 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर समेत चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को पाटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
शुक्रवार को जीप यूए05/-4759 दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में जीप चालक कल्याण सिंह निवासी सिमलखेत के अलावा नवीन पंत (23) पुत्र जशोधर ग्राम कजीना, प्रताप सिंह (50) पुत्र डूंगर सिंह ग्राम मूलाकोट, कांताप्रसाद (47) पुत्र जशोधर ग्राम पुनौली जख्मी हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पाटी के राजस्व उप निरीक्षक जोतराम, भुम्वाड़ी के हरीश गहतोड़ी और रीठाखाल के उप निरीक्षक राजेंद्र मेहता मौके में पहुंच गए।
देवीधुरा से आ रही जीप में इन घायलों को पाटी के राजकीय चिकित्सालय में भेजा गया। बाद में नवीन, कल्याण और प्रताप सिंह को उनकी स्थिति को देखते हुए लोहाघाट के राजकीय चिकित्सालय में रेफर किया गया है। चिकित्साधीक्षक डा. पीडी पंगरिया और डा. इरशाद के अनुसार प्रताप सिंह की हालत सामान्य है, जबकि नवीन और कल्याण को चोटें आई हैं।