{"_id":"115-78901","slug":"Champawat-78901-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटका मिला महिला का शव
Champawat
Updated Fri, 06 Jun 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडीहाट। यहां एक महिला के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। राजस्व पुलिस ने पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मल्ली भैस्यूड़ी निवासी नरेंद्र राम की पत्नी अनीता देवी (28) बुधवार को दोपहर बाद घास के लिए गई थी। देर शाम तक वह घर नहीं लौटी। बाद में घास के लिए जंगल गई अन्य महिलाओं ने शाम 5.30 बजे उसकी लाश जंगल में पेड़ से लटकी देखी। जिन्होंने इसकी सूचना महिला के परिजनों को दी। सूचना के बाद राजस्व निरीक्षक किशन सिंह भंडारी, उप निरीक्षक विनोद कुमार, विजय शाह ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा भरा। बृहस्पतिवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा गया। उप निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि अभी तक किसी की ओर से मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। मृतका के चार बच्चे हैं। उसकी दस वर्ष पूर्व शादी हुई थी।