{"_id":"115-70815","slug":"Champawat-70815-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक हजार से अधिक रोगियों का परीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक हजार से अधिक रोगियों का परीक्षण
Champawat
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट। राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शील नर्सिंग होम बरेली की ओर से आयोजित दो दिनी स्वास्थ्य मेेले में एक हजार से अधिक रोगियों का परीक्षण किया गया। इस दौरान 15 नेत्र ऑपरेशन, पांच लोगों की प्लास्टिक सर्जरी और दो हड्डी रोगियों के बड़े ऑपरेशन किए गए। इसके अलावा 70 ईसीजी, 15 ईको भी किए गए। शिविर में भाग लेेने के लिए सुबह से ही मरीजों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। स्वास्थ्य मेले में हृदय रोग से संबंधित रोगियों की अधिक तादाद देखी गई।
शिविर का संचालन हृदय रोग विशेषज्ञ डा. निशांत गुप्ता, प्लास्टिक सर्जन डा. विपुल कुमार, न्यूरो सर्जन डा. सुधीर गुप्ता, नेत्र रोग विशेषज्ञ डा. आशीष गंगवार, अस्थि रोग विशेषज्ञ डा. सुशील कौशिक ने किया। चिकित्सालय को पीपीपी मोड़ में दिए जाने के बाद शील अस्पताल की ओर से यहां यह पहला बड़ा चिकित्सा शिविर लगाया गया था। चिकित्सालय के प्रबंधक गौरव प्रताप सिंह के अनुसार शील अस्पताल की ओर से निकट भविष्य में भी इसी प्रकार की सेवाएं दी जाएंगी।