{"_id":"115-70748","slug":"Champawat-70748-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालिका स्पोर्ट्स क्लब ने जीता मैच ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालिका स्पोर्ट्स क्लब ने जीता मैच
Champawat
Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा। पूर्णागिरि स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में आयोजित मां पूर्णागिरि चैलेंज कप क्रिकेट प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को हुआ मुकाबला जीतकर कालिका स्पोर्ट्स क्लब बनबसा ने अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि राजू रावत ने किया।
चंदफार्म मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का मुकाबला कालिका स्पोर्ट्स क्लब और भजनपुर स्पोर्ट्स क्लब बनबसा के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भजनपुर ने 60 रन बनाए। नवीन ने सर्वाधिक 20 रनों का योगदान दिया। कालिका क्लब के बालर अनिल और दिनेश ने तीन-तीन विकेट लिए। जवाब में कालिका स्पोर्ट्स की टीम 12वें ओवर में 36 रनों पर सिमट गई। सर्वाधिक 10 रन शक्ति ने बनाए। भजनपुर के गेंदबाज नवीन और भरत ने दो-दो विकेट लिए। मैच के निर्णायक नितिन चंद और धर्मेंद्र कुमार थे। स्कोरर की भूमिका योगेश पांडेय ने निभाई और आंखो देखा हाल भूपेंद्र चंद ने सुनाया। इस मौके पर राकेश चंद, संतोष चंद, राजेंद्र धामी, जीवन भट्ट, विनोद चंद, गणेश चंद, राजू बोहरा, तरूण भट्ट आदि मौजूद थे।