फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   चांदमारी ने चंपावत स्पोर्ट्स को 10 रन से हराया

चांदमारी ने चंपावत स्पोर्ट्स को 10 रन से हराया

Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 AM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। भाजयुमो के तत्वावधान में जीआईसी मैदान में क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू हो गई है। उद्घाटन मैच चांदमारी स्पोर्ट्स क्लब और चंपावत स्पोर्ट्स क्लब के बीच खेला गया। चांदमारी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवर में जितेंद्र साह के सर्वाधिक 55 रनों की बदौलत 148 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए चंपावत क्लब 138 रन बनाकर आउट हो गया। जितेंद्र साह को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। सूरज और मिलन ने अंपायरिंग प्रशांत रावत ने स्कोरिंग की। इससे पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा और मंडल अध्यक्ष विनोद ढेक ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर मोहित पाठक, श्याम ढेक, देवेंद्र बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। आयोजन समिति की ओर से प्रदीप, संजय बिष्ट, मिलन भंडारी ने अतिथियों का स्वागत किया। प्रतियोगिता का दूसरा रोमांचक मैच दिगालीचौड़ स्पोर्ट्स क्लब और चांदमारी लिटिल चैंम्स के बीच खेला गया। चांदमारी ने निर्धारित 15 ओवर में 105 रन बनाए, जिसमें प्रशांत रावत ने तीन विकेट लिए और 20 रन बनाए, उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जवाब में दिगालीचौड़ की टीम 102 रन बनाकर आउट हो गई। अंपायरिंग योगेश तड़ागी और प्रदीप माहरा, स्कोरिंग विकास सिंह, कमेंट्री प्रदीप रावत ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed