{"_id":"115-70681","slug":"Champawat-70681-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालसन मंदिर से घंटियां चोरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कालसन मंदिर से घंटियां चोरी
Champawat
Updated Thu, 16 Jan 2014 05:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर। क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थम नहीं रही हैं। चोरों ने थ्वालखेड़ा गांव के कालसन मंदिर से घंटियां चुरा लीं। ग्रामीणों ने कोतवाली में घटना की लिखित सूचना दी है। थ्वालखेड़ा निवासी देवेंद्र सामंत, राजेंद्र महर, मनोज जोशी आदि ग्रामीणों द्वारा कोतवाली में दी गई तहरीर में कहा है कि मकर सक्रांति के दिन गांव के लोग जब पूजा के लिए कालसन मंदिर में पहुंचे तो वहां लटकी पीतल की घंटिया गायब मिलीं। उनके मुताबिक मंदिर में करीब 10 किलोग्राम वजन की एक बड़ी घंटी के अलावा छोटी घंटियां भी लगी थीं। सभी घंटियों की बजन लगभघ एक कुतंल होगा, जिन पर चोरों ने हाथ साफ कर लिया। कोतवाल नरेश चंद का कहना है कि मंदिर गांव से दूर जंगल की ओर है। उन्होंने बताया कि चोरों की सुरागकशी के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
विज्ञापन