फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पंचायत चुनाव आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन

पंचायत चुनाव आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन

Wed, 15 Jan 2014 05:52 AM IST
Champawat
Champawat Updated Wed, 15 Jan 2014 05:52 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर आरक्षण सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। डीएम दीपेंद्र कुमार चौधरी ने आरक्षण के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई के बाद सूची जारी कर दी है, जिसके तहत लोहाघाट में बीडीसी की 34 सीटों में से 21 सीटें आरक्षित और 13 अनारक्षित, चंपावत में बीडीसी की 40 सीटों में 24 आरक्षित और 16 अनारक्षित, बाराकोट बीडीसी की 20 सीटों में 12 आरक्षित और आठ अनारक्षित, पाटी विकासखंड में बीडीसी की 40 सीटों में 23 आरक्षित और 13 अनारक्षित हैं। क्षेत्र प्रमुख चंपावत की सीट अनुसूचित जाति महिला और पाटी क्षेत्र प्रमुख की सीट को महिला आरक्षित किया गया है, जबकि लोहाघाट और बाराकोट क्षेत्र प्रमुख सीटें अनारक्षित होंगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत की 15 सीटों में नौ सीटें आरक्षित और छह सीटें अनारक्षित रखी गई हैं। विकासखंड चंपावत में ग्राम प्रधान के 113 पदों में 71 आरक्षित और 42 अनारक्षित, लोहाघाट में 67 पदों में 42 आरक्षित और 25 अनारक्षित, बाराकोट में ग्राम प्रधान के 48 पदों में 30 आरक्षित और 18 अनारक्षित, पाटी में ग्राम प्रधान के 85 पदों में 51 आरक्षित और 34 अनारक्षित रखी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed