फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बरसात से पहले बने विद्यालय भवन

बरसात से पहले बने विद्यालय भवन

Fri, 10 Jan 2014 05:50 AM IST
Champawat
Champawat Updated Fri, 10 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
चंपावत। बाराकोट ब्लॉक के दूरदराज के कई स्कूलों के भवन वर्षों से क्षतिग्रस्त हैं। इस संबंध में कई बार शिकायत की गई, लेकिन इनकी मरम्मत नहीं हुई। विभागीय ढिलाई से नाराज बाराकोट के पूर्व ब्लाक प्रमुख खीमा देवी और सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र मेहता ने भवनों की मरम्मत न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

इस संबंध में उन्होंने जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) से मुलाकात कर क्षतिग्रस्त भवनों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मऊ, सील, बरुड़ी, रावलगांव और गल्ला गांव प्राइमरी स्कूल की इमारतें कई वर्षों से खतरे की जद में हैं। पूर्व प्रमुख खीमा देवी ने बरसात से पूर्व भवन निर्माण नहीं कराए जाने पर शिक्षा विभाग के कार्यालय में तालाबंदी की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

भेजा गया है प्रस्ताव: डीईओ
चंपावत। जिला शिक्षाधिकारी (बेसिक) आनंद भारद्वाज का कहना है कि नाबार्ड के अंतर्गत पुनर्निर्माण के लिए चयनित विद्यालयों में इन पांच स्कूलाें को भी रखा गया है। प्रत्येक विद्यालय का 10.48 लाख रुपए का प्रस्ताव राज्य परियोजना कार्यालय को 17 दिसंबर को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed