{"_id":"115-69204","slug":"Champawat-69204-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आय बढ़ाने का आसान जरिया है मौनपालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आय बढ़ाने का आसान जरिया है मौनपालन
Champawat
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। दिगालीचौड़ में छह दिविसीय मौन पालन प्रशिक्षण शुरू हो गया है। उद्घाटन लोहाघाट के खंड विकास अधिकारी केएस नयाल ने किया। कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेती और पशुपालन के साथ मौनपालन का काम आय बढ़ाने का आसान जरिया है।
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) के तत्वावधान में शुरू इस ट्र्रेनिंग में मौनपालन की बारीकियां बताई गईं। प्रकाश चंद्र जोशी के संचालन में हुए कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर रमेश चंद्र पंत ने मौनपालन व्यवसाय की आधुनिक विधि, अधिक शहद लेने के तरीके बताए।
महिला समाख्या की संदर्भदाता पुष्पा सौन ने कहा कि मौनपालन महिलाओं के लिए आसान व्यवसाय है। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी नारायण कार्की ने विभागीय स्तर से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षण में आरसेटी के कैलाश चंद्र, सीएस भट्ट, छविदत्त पांडेय, देवकी अधिकारी सहित 30 लोगों ने हिस्सा लिया।