{"_id":"115-69202","slug":"Champawat-69202-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज मरीजों की नब्ज नहीं देखेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज मरीजों की नब्ज नहीं देखेंगे डॉक्टर
Champawat
Updated Mon, 23 Dec 2013 05:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मरीज सोमवार को इलाज के लिए परेशान रहेंगे। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते ये नौबत है। सोमवार को ओपीडी में मरीजों का इलाज नहीं होगा।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ (पीएमएस) 23 दिसंबर को 14 सूत्रीय मांगों को लेकर ओपीडी सेवाओं का बहिष्कार करेगा। पीएमएस की जिला इकाई के सचिव डा. हिमांशु पांडेय का कहना है कि सोमवार को जिला अस्पताल समेत जिले के सभी 20 स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सक ओपीडी ठप रखेंगे। अलबत्ता आपात चिकित्सा सेवा जारी रहेगी। सिर्फ संविदा डॉक्टर ही ओपीडी इलाज करेंगे।
डीएसीपी (डायनमिक एश्योरड करियर प्रमोशन) का लाभ, स्थानांतरण नीति, लंबित डीपीसी, वरिष्ठता सूची जारी करने, पोस्टमार्टम और वाहन भत्ता देने, 13 साल की नौकरी करने वाले चिकित्सकों को संयुक्त निदेशक का दर्जा देने, पांच साल की डॉक्टरी करने वाले को स्नातकोत्तर की पढ़ाई में प्राथमिकता, सामान्य और विशेषज्ञ चिकित्सकों के कैडर को अलग-अलग करने के बजाय एक करने की मांग समेत कुल 14 मांगों को लेकर पीएमएस हड़ताल पर है। संघ का कहना है कि एक दिनी कामबंद हड़ताल के बाद आगे की रणनीति तय की जाएगी।