{"_id":"115-56883","slug":"Champawat-56883-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"साथी की कार लेकर भाग रहे युवकों ने तोड़ा बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साथी की कार लेकर भाग रहे युवकों ने तोड़ा बैरियर
Champawat
Updated Sat, 08 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
टनकपुर। आपसी विवाद के बाद साथी की कार लेकर भाग रहे युवकों को पुलिस ने हवाई फायरिंग के बाद दबोच लिया। भागते वक्त उन्हाेंने थाने के सामने लगा बैरियर भी तोड़ दिया था। बताया जा रहा है कि बेरली के ये युवक मां पूर्णागिरि के दर्शन को यहां आए थे। वापस लौटते वक्त रास्ते में किसी बात पर उनका विवाद हो गया था। जिसमें उन्होंने कार मालिक साथी को रास्ते में ही उतार दिया था। उसने ही कार लूट की सूचना दी थी। पकड़े गए युवकों से पूछताछ के बाद जब पुलिस को असल बात पता चली तो पुलिस ने राहत की सांस ली।
बृहस्पतिवार की रात करीब दस बजे अचाने बूम चौकी पर पहुंचे बरेली के मोहल्ला कोतवाली निवासी युवक रजत पुत्र अनिल प्रसाद ने सूचना दी की तीन युवक उसका ईओ वाहन (यूपी 25/3211) लूटकर ले गए हैं। बूम चौकी पुलिस ने टनकपुर कोतवाली और बनबसा थाने को वारदात की सूचना दी। वाहन रोकने को बनबसा पुलिस ने थाना गेट पर बैरियर लगाया तो युवक बैरियर तोड़ते हुए वाहन लेकर भाग निकले। बैरियर तोड़ते ही बनबसा पुलिस ने हवाई फायरिंग कर दी। पुलिस को पीछा करते देख युवक आरटीओ चैक पोस्ट के समीप वाहन छोड़कर फरार हो गए। टनकपुर पुलिस भी उनका पीछा करते बनबसा पहुंची। उप निरीक्षक प्रेम विश्वकर्मा ने बताया कि वाहन लूटने का आरोप लगाने वाले युवक से पूछताछ की गई तो पता चला कि वाहन लेकर भागे युवक उसके ही साथी थे, जो आपसी विवाद के कारण उसे रास्ते में उतार वाहन लेकर फरार हुए थे।