फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कोहरा के बाद धूप, बादलों के बाद बारिश

कोहरा के बाद धूप, बादलों के बाद बारिश

Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में शनिवार को मौसम ने कई रंग बदले। सुबह कुछ देर तक कोहरा छाने के बाद धूप निखरी, लेकिन दोपहर बाद अचानक बादल घिर गए और हल्की बूंदाबादी होने लगी। मौसम में आए इस बदलाव के कारण तापमान में भारी गिरावट आ गई। आज यहां का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेंटीग्रेड रहा जो शुक्रवार की तुलना में दो डिग्री कम था। रात का तापमान इस समय दो डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच रहा है। रात के तापमान में पिछले एक सप्ताह से लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार जम्मू कश्मीर के आसपास सक्रिय एक सिस्टम का असर राज्य के पर्वतीय हिस्से में भी दिख रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में मौसम में हल्के सुधार की उम्मीद जताई है, लेकिन ठंड का असर बना रहेगा। कल से बादलों की सघनता कम हो जाएगी। इस बीच कड़ाके की ठंड का असर यहां के सामान्य जनजीवन पर पड़ने लगा है। सुबह कोहरा और धुंध छाने से लोग जल्दी घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। शाम को भी सूर्यास्त के बाद बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। नदी घाटी क्षेत्रों में कोहरे का असर ज्यादा रहता है। उधर, लोहाघाट, पाटी, खेतीखान, देवीधुरा, मंच में भी कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ठंड से बचने के लिए इन इलाकों में लोग अंगीठी जलाने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed