{"_id":"115-44864","slug":"Champawat-44864-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह में अस्पताल में पानी पहुंचा दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह में अस्पताल में पानी पहुंचा दें
Champawat
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। जिला अस्पताल में पानी की व्यवस्था करने के लिए अब प्रशासन हरकत में आ गया है। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को खबर छपने के बाद जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी ने जल संस्थान और जल निगम के अधिकारियों से कहा है कि एक सप्ताह के भीतर अस्पताल में पानी का इंतजाम करें। इसके अलावा जिलाधिकारी ने अस्पताल में पानी गरम करने के लिए सोलर हीटिंग सिस्टम लगाने को कहा है।
जिलाधिकारी ने बताया कि फिलहाल जिला अस्पताल तक लीसा फैक्ट्री के पास से पानी की वैकल्पिक लाइन बिछाई जाएगी। उसके बाद अस्पताल में स्थायी रूप से पानी की व्यवस्था कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल में पानी गरम करने के लिए उरेडा के अधिकारियों को सोलर हीटिंग सिस्टम लगाने को कहा गया है। डीएम ने जानकारी दी कि जिला अस्पताल में होम्योपैथिक डाक्टर की तैनाती कर दी गई है। शीघ्र ही सर्जन, नेत्र सर्जन और रेडियोलाजिस्ट को भी तैनात कर दिया जाएगा। अन्य स्टाफ की तैनाती के लिए लगातार स्वास्थ्य महानिदेशक से संपर्क बनाया जा रहा है।
जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. एचसी पाठक ने बताया कि जिला अस्पताल में डाक्टरों तथा स्टाफ की नियुक्ति के लिए महानिदेशक को प्रस्ताव भेजा गया है। महानिदेशक ने शीघ्र ही कुछ पदों पर नियुक्ति का भरोसा दिलाया है। अस्पताल में आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। चंपावत का जिला अस्पताल एक माह पूर्व शुरू हुआ है लेकिन अस्पताल में पानी की व्यवस्था नहीं हो पाई है। इसके अलावा अस्पताल में जरूरी स्टाफ की भी तैनाती नहीं हुई है।