{"_id":"115-44859","slug":"Champawat-44859-115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन चौकन्ना ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन चौकन्ना
Champawat
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर। अवैध खनन को लेकर प्रशासन चौकन्ना हो गया है। नदी-नालों से अवैध खनन पकड़ने को विशेष निगरानी टीम गठित की गई है। बृहस्पतिवार को प्रशासन की टीम ने नदी-नालों से लगे गांवों में चेकिंग की, मगर अवैध खनन का कोई मामला पकड़ में नहीं आया।
शारदा नदी से खनन निकासी खुलने में विलंब से क्षेत्र में अवैध खनन की आशंका बढ़ गई है। नदी-नालों से अवैध खनन की आशंका में डीएम के निर्देश पर एसडीएम जसवंत सिंह राठौर के नेतृत्व में प्रशासन की टीम ने यहां शारदा नदी से सटे बूम, उचौलीगोठ, गैंड़ाखाली, थ्वालखेड़ा, बोरागोठ आदि गांवों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने किरोड़ा एवं शारदा नदी का निरीक्षण भी किया। एसडीएम ने बताया कि प्रशासन को अवैध खनन की शिकायत मिली थी, मगर चेकिंग में कोई मामला पकड़ में नहीं आया है। नदी में भी अवैध खनन के संकेत नहीं मिले हैं। उन्होंने बताया कि अवैध खनन पर नजर रखने को प्रभारी तहसीलदार भगीरथ जोशी के नेतृत्व में निगरानी टीम गठित की गई है। पकड़े जाने पर अवैध खनन करने वालों के खिलाफ प्रशासन सख्त कार्रवाई करेगा।
विज्ञापन