फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दीपावली में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष

दीपावली में बिजली कटौती से उपभोक्ताओं में रोष

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। पॉवर कारपोरेशन की ओर से दीपावली में बिजली कटौती की समय सीमा बढ़ाए जाने से उपभोक्ताओं में खासा रोष है। व्यापारियों ने इस संबंध में आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर विभाग का कहना है कि दीपावली में सामान्य दिनों की तुलना में बिजली की मांग 15 प्रतिशत बढ़ जाती है। लोड के चलते ही कटौती हो रही है। ऐसी स्थिति में विभाग के सामने व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने की बड़ी चुनौती है।
विज्ञापन

व्यापारियों के अनुसार दीपावली में ही दुकानों को आकर्षक तरीके से सजाया जाता है, लेकिन जरूरत के समय बिजली की कटौती से उनका कारोबार प्रभावित हो रहा है। कमलेश राय, नवल जोशी, अमरनाथ सक्टा, राजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, हरीश चंद्र आदि व्यापारियों का कहना है कि पॉवर कारपोरेशन के अधिकारियों को उनकी परेशानी समझनी चाहिए। उन्होंने शीघ्र व्यवस्था में सुधार न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी भी दी है। दूसरी ओर विभाग के आंकड़ों के अनुसार जाड़ों के सीजन में बिजली की मांग 25 से 30 प्रतिशत तक बढ़ जाती है। उसी बीच में पड़ने वाली दीपावली के समय यह मांग 15 प्रतिशत अतिरिक्त रूप से बढ़ने लगती है। इस स्थिति का असर यहां दिखने लगा है। चंपावत में रविवार को करीब छह घंटे की बिजली कटौती हुई। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि नियंत्रण कक्ष से रोजाना नियमित तीन घंटे की कटौती की जा रही है। इसके अलावा स्थानीय स्तर पर फाल्ट आने पर यह समस्या और बढ़ जाती है। विभाग ने आम उपभोक्ता से अपील की है कि दीपावली के समय बिजली की मालाओं का कम से कम प्रयोग करें। अधिशासी अभियंता सीएस बसनेत का कहना है कि बिजली की मालाओं का अधिक प्रयोग करने से लोड बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed