फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   समेकित जलागम प्रबंध को 8.78 करोड़ का प्रस्ताव

समेकित जलागम प्रबंध को 8.78 करोड़ का प्रस्ताव

Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Sun, 11 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिले में समेकित जलागम प्रबंध कार्यक्रम के चौथे चरण में कुल आठ करोड़ 78 लाख रुपये का प्रस्ताव तैयार किया गया है। कार्यक्रम के तहत माइक्रो वाटरशेड तैयार किए जाएंगे। डउरा, घटगाड़ और जुगरागाड़ जलागम क्षेत्रों का इसके लिए चयन किया गया है। वन विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया गया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी श्रीधर बाबू अद्दांकी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम के लिए जलागम क्षेत्रों का चयन करने और कार्यदायी संस्था को तय करने पर से चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि चौथे चरण के कामों को संपन्न कराने के लिए वन विभाग को कार्यदायी संस्था बनाया जा रहा है। प्रभागीय वनाधिकारी एके उपाध्याय नोडल अधिकारी के रूप में काम करेंगे। बैठक में तय किया गया कि कार्यक्रम में डउरा, घटगाड़ और जुगरागाड़ जलागम क्षेत्र चयनित किए जा रहे हैं। माइक्रो वाटरशेड की मदद से 5854 हेक्टेअर जमीन को आच्छादित किया जाएगा। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी जेके तिवारी, उपजिलाधिकारी प्रत्यूष सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. पीएस यादव, जिला उद्यान अधिकारी एमएस धपोला, मुख्य कृषि अधिकारी एके उपाध्याय, तकनीकी विशेषज्ञ डा. अमित कुमार सिंह समेत तमाम लोग मौजूद थे। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी काम पारदर्शी तरीके से किए जाने चाहिए। काम में किसी प्रकार की लापरवाही होने पर सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed