Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   13 दिनी बग्वाल मेले का समापन

13 दिनी बग्वाल मेले का समापन

Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Sat, 11 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
देवीधुरा। बाराहीधाम में चल रहे 13 दिनी बग्वाल मेले का जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमा पांडेय ने पुरस्कार वितरण के साथ समापन किया। यहां के सांस्कृतिक मंच में मेला कमेटी के अध्यक्ष लाल सिंह चम्याल की अध्यक्षता एवं पीठाचार्य कीर्ति शास्त्री के संचालन में हुए समारोह में मुख्य अतिथि ने मेले के दौरान हुई विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया। उत्कृष्ट सेवा के लिए जीआईसी के राजेंद्र टम्टा, संस्कृत महाविद्यालय के गोपाल पंतोला एवं रामू व लच्छू लमगड़िया दोनों युगल भाइयों को विशेष पुरस्कार से नवाजा गया। इससे पूर्व मेला समिति की ओर से अध्यक्ष समेत हाईकोर्ट के अधिवक्ता चेतन भैया, चंदन बिष्ट, दलीप सिंह चम्याल, प्राचार्य भुवन जोशी, जगदीश सिंग्वाल ने मुख्य अतिथि को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर राजेंद्र बिष्ट, गिरीश सिंगवाल, राम सिंह चम्याल, पीटीए अध्यक्ष गणेश राणा, जगदीश जोशी, दिवान सिंह लमगड़िया, बची राम, हरीश पांडेय आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने मेले को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए मेला कमेटी के सभी पदाधिकारियों एवं जिला पंचायत के कर्मचारियों तथा अधिकारियों के अलावा जिला प्रशासन के लोगों को बधाई दी। इस अवसर पर संस्कृत महाविद्यालय, जीआईसी वारी, विवेकानंद विद्यामंदिर, कन्या जूनियर हाईस्कूल, शिशु मंदिर, प्राथमिक विद्यालय के बच्चे भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed