फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   दुकान शिफ्ट होने की आशंका से महिलाएं भड़की

दुकान शिफ्ट होने की आशंका से महिलाएं भड़की

Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
Champawat
Champawat Updated Mon, 14 May 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट। किमतोली में शराब की दुकान शिफ्ट किए जाने की आशंका को लेकर रविवार को महिलाओं ने जोरदार रैली निकाली। दिगालीचौड़, खीड़ी पोखरी, हरखेड़ा, नाकोट, किमतोली, कालेशन, ठांठा सुर्दका, बनोली बटोली आदि गांवों की महिलाओं ने संगज्यू संगठन के बैनर तले नारेबाजी कर रैली निकाली। नंदा देवी एवं गोविंदी देवी के नेतृत्व में निकाली गई रैली की शुरुआत किमतोली से की गई। इस दौरान महिलाओं ने जिला प्रशासन को आगाह किया कि वे पुलहिंडोला में चल रहे शराब विरोधी आंदोलन को दबाने के लिए किमतोली जैसे शांत स्थान में शराब की दुकान शिफ्ट करने का प्रयास न करें।
विज्ञापन

उमेदी देवी, बसंती देवी, ममता देवी, रेखा देवी, लक्ष्मी देवी, जीवंती देवी, कमला देवी, पार्वती देवी, हीरा देवी, देवकी अधिकारी, सरस्वती, नर्मदा, रेखा चिल्कोटी, गोदावरी ने कहा कि वह क्षेत्र से ही शराब का ठेका हटाना चाहती हैं। सभी स्थानों में ठेके से महिलाएं ही पीड़ित रहती हैं। यहां महिलाओं ने सोमवार को डीएम से मिलने का इरादा बनाया है। इस अवसर पर किमतोली में किसी भी भवन स्वामी द्वारा अपना मकान शराब के ठेके के लिए न देने का निर्णय लिया। पुलहिंडोला में संघर्ष समिति की अध्यक्ष बसंती सामंत के नेतृत्व में महिलाओं ने धरना-प्रदर्शन आज भी जारी रखा। चंद्रकला, तारा पंत, शांति देवी, उमेदी देवी, भागीरथी वर्मा ने कहा कि यहां वे शराब का ठेका नहीं चलने देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed