फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ज्ञानखेड़ा वाले माने, आज डालेंगे वोट

ज्ञानखेड़ा वाले माने, आज डालेंगे वोट

Sat, 17 Nov 2018 10:12 PM IST
Updated Sat, 17 Nov 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
ज्ञानखेड़ा वाले माने, आज डालेंगे वोट
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका में शामिल करने के विरोध में निकाय चुनाव बहिष्कार का एलान करने वाले ज्ञानखेड़ा के लोगों ने विधायक कैलाश गहतोड़ी से वार्ता के बाद चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। अब ज्ञानखेड़ा के मतदाता भी रविवार को निकाय चुनाव में मतदान करेंगे।
विज्ञापन



नगर क्षेत्र में शामिल करने से नाराज ज्ञानखेड़ा के लोगों ने निकाय चुनाव के बहिष्कार के साथ ही लोकसभा चुनाव के भी बहिष्कार का एलान किया था। उनका कहना था कि सरकार ने उनके द्वारा आपत्ति लगाने के बाद भी ज्ञानखेड़ा ग्राम पंचायत के आंशिक क्षेत्र को जबरन नगर पालिका में शामिल किया है।
विज्ञापन


उन्होंने किसी भी सूरत में निकाय चुनाव में मतदान नहीं करने का निर्णय लिया था। डीएम एसएन पांडेय के निर्देश पर एसडीएम अनिल गर्ब्याल ने पिछले दिनों ज्ञानखेड़ा के लोगों की बैठक बुलाकर उन्हें मतदान के लिए मनाने की कोशिश की थी, लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी ने बताया कि विधायक गहतोड़ी से वार्ता के बाद लोगों ने चुनाव बहिष्कार का फैसला वापस ले लिया है। उन्होंने बताया कि अब नगर क्षेत्र में शामिल ज्ञानखेड़ा के चार सौ से अधिक मतदाता भी रविवार को मतदान में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed