{"_id":"5b6b251a4f1c1bed238b5531","slug":"91533748506-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाइन में भारी-भरकम पेड़ गिरा, घंटों गुल रही बती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाइन में भारी-भरकम पेड़ गिरा, घंटों गुल रही बती
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। लाइन में पेड़ गिरने से चंपावत, लोहाघाट, पाटी और बाराकोट विकासखंड में बुधवार अपराह्न करीब 1.50 बजे से बत्ती गुल है। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर-बनबसा को छोड़ समूचे पहाड़ी क्षेत्र की दो लाख से अधिक की आबादी इससे प्रभावित रही।
ऊर्जा निगम के चंपावत डिवीजन के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार ने बताया कि टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाराकोट विकासखंड के च्यूरानी गांव के पास सड़क से करीब एक किमी दूरी पर एक पेड़ लाइन पर गिर गया। इससे कई लाइनें टूट गई और पोल क्षतिग्रस्त हो गए।
उप खंड अभियंता विकास भारती के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता बसंत बल्लभ गहतोड़ी, अशोक कुंवर, एलएस कन्याल, प्रवीण जोशी, चारू ओझा, वीरभान आदि ने मौके पर पहुंच मरम्मत कार्य शुरू किया। अलबत्ता खबर भेजे जाने तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं हो सकी थी।