{"_id":"5b6b25174f1c1bb15c8b71cf","slug":"91533748503-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप:और दो दिन में मिल गई कर्ज की रकम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप:और दो दिन में मिल गई कर्ज की रकम
Updated Wed, 08 Aug 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। भिंगराड़ा क्षेत्र के बैजगांव की विमला देवी को स्वीकृत कर्ज की जिस रकम को पाने के लिए एड़ी-चोटी का जोर लगाना पड़ा, जिलाधिकारी से शिकायत के बाद वह राशि महज दो दिन में उन्हें मिल गई। बुधवार को दुबड़ सहकारी समिति के सचिव जय राम ने ऋण की रकम का नया चेक जारी किया। यह रकम लाभार्थी के पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक के खाते में स्थानांतरित हो चुकी है।
पाटी में पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान कल्याण योजना के तहत पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने 121 किसानों को एक करोड़ 2 लाख 38 हजार रुपये के चेक दिए थे। इसमें विमला देवी भी शामिल थीं। उन्हें इस रकम से दो दुधारू गायें खरीद भी ली, लेकिन 124 दिनों बाद भी कर्ज की रकम नहीं मिल सकी। परेशान होकर सोमवार को लाभार्थी के पति दया कृष्ण शर्मा ने चेक के कैश नहीं होने की शिकायत डीएम से की। जिलाधिकारी सुरेंद्र नारायण पांडेय ने सहकारिता विभाग के जिला सहायक निबंधक को मामले की जांच करने के आदेश दिए थे। सहायक निबंधक पान सिंह राणा ने एडीओ राज किशोर से मामले की जांच कराई।
शिकायतकर्ता ने बताया कि एक लाख रुपये कर्ज में से 50 हजार रुपये का नया चेक बुधवार को मिल गया। चेक की रकम बैंक के खाते में स्थानांतरण भी हो गई है। वहीं समिति के सचिव जय राम का कहना है कि सहकारी समिति को बजट मिलते ही दो सप्ताह के भीतर बकाया 50 हजार रुपये दे दिए जाएंगे। बता दें कि चंपावत जिले में अब तक 1725 काश्तकारों को 6.84 करोड़ रुपये का कर्ज दिया जा चुका है।