फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   कुमाऊं में आज से टैक्सी ऑनर्स की अनिश्चित कालीन हड़ताल

कुमाऊं में आज से टैक्सी ऑनर्स की अनिश्चित कालीन हड़ताल

Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
Updated Mon, 30 Jul 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
कुमाऊं में आज से टैक्सी ऑनर्स की अनिश्चित कालीन हड़ताल
चंपावत / टनकपुर (चंपावत)। पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर न लगाने समेत छह सूत्री मांगों को लेकर कुमाऊं टैक्सी यूनियन महासंघ के आह्वान पर मंगलवार से टैक्सी ऑपरेटरों ने समूचे कुमाऊं में हड़ताल का एलान किया है।
विज्ञापन


टैक्सी यूनियन महासंघ के संरक्षक नारायण सिंह के मुताबिक पुराने वाहनों में स्पीड गवर्नर लगाने की अनिवार्यता खत्म करने, इंश्योरेंश मूल्य में हुई वृद्धि वापस लेने, चालकों के लाइसेंस सिर्फ आईटीसी अपराध में ही निरस्त करने, उत्तराखंड की नई परिवहन नीति बनाने, परिवहन से संबंधित किसी भी फैसले से पहले महासंघ व टैक्सी यूनियनों को सूचित कर सुझाव लेने एवं टैक्सी आनर्स को व्यवसायिक दर्जा देने की मांग की गई है। मंगलवार से टैक्सी वाहनों की पूरे कुमाऊं में बेमियादी हड़ताल शुरू होगी।
विज्ञापन


पूर्णागिरि टैक्सी यूनियन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। अध्यक्ष विनोद बिष्ट सहित अन्यों ने प्रशासनिक अधिकारी पीसी त्रिपाठी को ज्ञापन सौंप कर हड़ताल के निर्णय से अवगत कराया। ज्ञापन देने वालों में उपाध्यक्ष राजू चंद, श्याम सुंदर शर्मा, पप्पू सिंह आदि शामिल थे। चंपावत टैक्सी यूनियन महासंघ के उपाध्यक्ष ललित मोहन भट्ट ने बताया कि यूनियन की परिवहन मंत्री यशपाल आर्य से वार्ता विफल रहने के बाद यूनियन ने बेमियादी हड़ताल का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले में आज से बंद रहेगा टैक्सियों का संचालन
पिथौरागढ़। मंगलवार से जिले में टैक्सियों का संचालन बंद रहेगा। जिले में केमू की बसों का संचालन पिछले दस दिनों से ठप है।

इस समय मांगों को लेकर केमू हड़ताल पर है। पिछले दस दिनों से बसों का संचालन ठप पड़ा है। अब केेमू के समर्थन में जीप संचालकों ने भी मंगलवार से हड़ताल पर जाने का ऐलान किया। वर्तमान में पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न रूटों में 2500 से अधिक जीप, टैक्सियां चलती हैं।


बसों की कमी के कारण जनपद के अधिकांश रूटों में यातायात व्यवस्था केवल जीपों पर ही निर्भर है। ऐसे में जीपों के हड़ताल पर रहने से यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पडे़गा। इससे आवश्यक सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष त्रिलोक महर ने बताया कि बेमियादी हड़ताल पर रहने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed