{"_id":"5b58b5e74f1c1b46748b6f54","slug":"91532540391-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 40 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को भी मिलेगा एमए में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 40 प्रतिशत अंक वाले छात्रों को भी मिलेगा एमए में प्रवेश
Updated Wed, 25 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। महाविद्यालय के छात्रों की तीन सूत्री मांगों में से विश्वविद्यालय प्रशासन ने एमए में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत अंक की बाध्यता घटाकर 40 प्रतिशत कर दी है, लेकिन आंदोलित छात्र अब भी शेष दो मांगों पर अड़े हुए हैं। बारिश के कारण बुधवार से क्रमिक अनशन का फैसला टालते हुए छात्रों ने अब बृहस्पतिवार से अनशन शुरू करने का निर्णय लिया है।
प्रवेश के लिए अंकों की बाध्यता समाप्त करने, सीटें बढ़ाकर ऑफलाइन प्रवेश देने एवं छात्रों को इच्छानुसार विषयों में प्रवेश की मांग को लेकर महाविद्यालय के छात्र गत शनिवार से आंदोलित हैं। बुधवार को पांचवें दिन बारिश के कारण छात्रों ने क्रमिक अनशन का फैसला टालते हुए महाविद्यालय गेट की जगह कॉलेज के बरामदे में धरने पर बैठ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार से आंदोलन का स्वरूप बदलकर क्रमिक अनशन शुरू किया जाएगा।
इधर, प्राचार्या डॉ. जी प्रकाश ने बताया कि विवि प्रशासन ने एमए में प्रवेश के लिए 45 प्रतिशत अंकों की बाध्यता समाप्त कर 40 प्रतिशत अंक निर्धारित कर दिया है। धरना-प्रदर्शन में छात्र संघ महासचिव शहरोज हुसैन, कोषाध्यक्ष करन राम, गौरव वर्मा, सूरज चीन्टू, रोहित जोशी, योगेश, अमन ठाकुर आदि शामिल हैं।