फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   डाक सेवकों ने 21 प्रस्ताव पारित किए

डाक सेवकों ने 21 प्रस्ताव पारित किए

Mon, 02 Jul 2018 10:53 PM IST
Updated Mon, 02 Jul 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
डाक सेवकों ने 21 प्रस्ताव पारित किए
लोहाघाट (चंपावत)। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ की राष्ट्रीय अधिवेशन के दूसरे दिन डाक सेवकों ने 21 बिंदुओं पर प्रस्ताव पारित किए।
विज्ञापन


सोमवार को तमिलनाडु से आए ग्रामीण डाक सेवक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगंम की अध्यक्षता और भूपेंद्र देव के संचालन में हुए अधिवेशन में ग्रामीण डाक सेवकों के हितों पर एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लिया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय सचिव एसएस महादेवय्या ने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी डाक सेवकों के हितों को लेकर भविष्य की रणनीति तैयार कर रही है।

लोहाघाट में अधिवेशन करने का मकसद दूरस्थ क्षेत्रों में काम करने वाले डाक सेवकों की समस्याओं को समझना था। राजेंद्र प्रसाद, महेंद्र प्रताप सिंह, चंद्रभानु सिंह, एमडी आहिरे, चंद्रभानु तिवारी, डीके बोहरा, लखविंदर पाल, केके शर्मा, जगदीश रावत, चरण सिंह बिष्ट आदि ने विचार रखे।
विज्ञापन


पारित हुए ये प्रस्ताव:
ग्रामीण डाक सेवकों का नियमितीकरण, सातवां वेतन आयोग 1 जनवरी 2016 से लागू करना, बाल भत्ता 6 हजार रुपये सालाना करने, ग्रेच्युटी को 1.50 लाख से बढ़ाकर 5 लाख करने, दुर्गम भत्ता 6 हजार रुपये, डाक सेवकों के कार्य को 8 घंटे करने, सेवानिवृत्ति की उम्र 65 वर्ष करने की मांग।
विज्ञापन
विज्ञापन


भास्कर बने पिथौरागढ़ मंडल के अध्यक्ष
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के समापन सत्र में पिथौरागढ मंडल की कार्यकारिणी के चुनाव हुए। भास्कर सिंह को सर्वसम्मति से मंडल अध्यक्ष चुना गया। निवर्तमान अध्यक्ष तपोवन भट्ट की अध्यक्षता और भूपेंद्र देव के संचालन में हुए पिथौरागढ़-चंपावत मंडल के चुनाव में भास्कर सिंह को अध्यक्ष, प्रभा भट्ट को कार्यकारी अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह मेहरा, नारायण चंद व नेत्र सिंह, चरण सिंह बिष्ट सचिव, जितेंद्र, दुर्गा सिंह, मंजू देवी व ललित सिंह बसेड़ा उप सचिव, दमयंती भट्ट कोषाध्यक्ष, कर्ण बहादुर उप कोषाध्यक्ष, ललित सिंह, ललित उप्रेती व छाया कापड़ी संगठन सचिव और भुवन चंद्र जोशी को संप्रेक्षक चुना गया। बाद में नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने पद व गोपनीयता की शपथ ली। पर्यवेक्षक डाक निरीक्षक बीएमएस ऐरी और चुनाव अधिकारी परिमंडल सचिव जगदीश रावत की देखरेख में चुनावी प्रक्रिया संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed