फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए

सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए

Sun, 27 May 2018 11:40 PM IST
Updated Sun, 27 May 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए

विज्ञापन
गौरव सेनानी कल्याण समिति सदस्यों ने क्षेत्र की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण पर गहरी चिंता जताते हुए सरकारी भूमि के अतिक्रमणों को अविलंब खाली कराने की मांग की है। उन्होंने सरकारी महकमों से अतिक्रमणकारियों पर मुकदमा दर्ज करने में भेदभाव नहीं करने का आह्वान किया है।


गौरव सेनानी कल्याण समिति बनबसा टनकपुर की बैठक में पूर्व सैनिकों ने कहा कि सरकारी भूमि को अतिक्रमणकारियों के कब्जे से खाली कराना देश हित में रहेगा। उन्होंने बनबसा रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर, उत्तर दक्षिणी छोर, यूपी सिंचाई विभाग के शारदा हेडवर्क्स के अधिकार वाली जमीनों, वन विभाग, राजस्व विभाग और एनएचएआई की जमीन पर किए गए अतिक्रमणों को तुरंत खाली कराने की मांग की है। साथ ही अतिक्रमणकारियों का सत्यापन करने की भी मांग उठाई है। बैठक में समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद समेत कई पूर्व सैनिक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed