{"_id":"5adf642c4f1c1b84098b65fc","slug":"91524589612-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"औचक मुआयने में बंद मिला सायली आंगनबाड़ी केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औचक मुआयने में बंद मिला सायली आंगनबाड़ी केंद्र
Updated Tue, 24 Apr 2018 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। मंगलवार को एसडीएम सदर सीमा विश्वकर्मा ने आंगनबाड़ी केंद्र और प्राथमिक विद्यालय सायली का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र तय समय से आधा घंटा पहले बंद मिला। वर्तमान में आंगनबाड़ी केंद्रों का खुलने का समय सुबह आठ बजे से बारह बजे तक है। कार्रवाई करते हुए उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका का स्पष्टीकरण तलब किया है। इसके अलावा बाल विकास विभाग को मामले से अवगत कराने की बात कही। वहीं प्राथमिक विद्यालय सायली में व्यवस्थाएं ठीक पाई गई। एसडीएम ने बताया कि विद्यालय में 18 बच्चे पंजीकृत हैं।
कभी समय पर नहीं खुलता चौड़ाराजपुरा का आंगनबाड़ी केंद्र
चंपावत। तहसील के चौड़ाराजपुरा ग्राम पंचायत स्थित आंगनबाड़ी केंद्र के समय से नहीं खुलने पर अभिभावकों ने नाराजगी प्रकट की है। गांव के प्रमोद सिंह सौन ने जिला बाल विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर केंद्र का औचक निरीक्षण किए जाने की मांग उठाई है। कहा कि केंद्र सुबह दस बजे खुलता है और एक घंटे बाद ही बंद हो जाता है। न तो केंद्र के खुलने का समय निर्धारित है और न ही बंद होने का। इस वजह से अभिभावक अपने बच्चों को केंद्र में भेजते ही नहीं हैं। कहा कि टेक होम राशन का भी मानकों के अनुरूप वितरण नहीं हो रहा है।