फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   तो क्या पाटी को मिलेगी विकास की सौगात!

तो क्या पाटी को मिलेगी विकास की सौगात!

Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
तो क्या पाटी को मिलेगी विकास की सौगात!

विज्ञापन
पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत पांच अप्रैल को पहली बार पाटी ब्लॉक में आ रहे हैं। इस पिछड़े क्षेत्र के लोगों को क्षेत्र के विकास को लेकर सीएम से कई उम्मीदें हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा देने सहित कई जरूरतें हैं।

लोगों का कहना है कि इलाके की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार किया जाना बेहद जरूरी है। इसके लिए यहां के अस्पताल का उच्चीकरण कर उसे बेहतर किया जाना चाहिए। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ नारे को अमली जामा पहनाने के लिए ब्लाक मुख्यालय में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज खोला जाना चाहिए।
विज्ञापन


आयुष महाविद्यालय के पूर्व में हुए एलान पर भी कदम उठाने की लोगों को उम्मीद है। लोगों का कहना है कि 2006 में तहसील बनने के बाद यहां की आबादी में इजाफा हुआ, लेकिन पेयजल सुविधा में कोई सुधार नहीं हुआ। कोया पेयजल योजना में धन के अभाव में काम शुरू नहीं हो पा रहा है। क्षेत्रीय विधायक पूरन सिंह फर्त्याल का कहना है कि मुख्यमंत्री के दौरे से क्षेत्र के विकास को नयी दिशा मिलेगी। सरकार विकास वादी सोच के साथ आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम आज पाटी में
पाटी (चंपावत)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत बृहस्पतिवार को अपराह्न 12.45 बजे हेलीकॉप्टर से नया खेल मैदान जौलाड़ी (पाटी) पहुंचेंगे। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने बताया कि सीएम एक बजे रामलीला मैदान में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। पंडित दीनदयाल उपाध्याय सहकारिता किसान योजना के तहत ऋण वितरित करेंगे। 2.45 बजे यहां से देहरादून रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed