{"_id":"59a45da14f1c1bc3018b4613","slug":"91503944097-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला योजना में उपेक्षा के विरोध में भूख हड़ताल आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला योजना में उपेक्षा के विरोध में भूख हड़ताल आज से
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। इस वर्ष की जिला योजना में धूरा जिला पंचायत क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को शामिल नहीं किया जा सका है। इसके विरोध में जिला पंचायत सदस्य उमाशंकर भट्ट मंगलवार से आमरण अनशन करेंगे। उन्होंने सोमवार को डीएम, एसपी, जिला पंचायत अध्यक्ष आदि को ज्ञापन सौंपकर अनशन की सूचना दी। बताया कि वह सुबह 11 बजे से जिला पंचायत कार्यालय परिसर में अनशन शुरू करेंगे। उमाशंकर भट्ट ने सोमवार को मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर अपने क्षेत्र की विभिन्न योजनाओं को जिला योजना में शामिल करने की मांग की है।
उनका कहना है कि धूरा जिला पंचायत क्षेत्र विकास की दृष्टि से बेहद पिछड़ा है, इसके बावजूद जिला योजना में क्षेत्र को कोई तवज्जो नहीं दी गई है। उन्होंने धूरा, मथियाबांज में पंपिंग योजना, बुड़म में हाइस्कूल, ककनई से डांडा मल्ला तक सड़क, खिरद्वारी वनरावत बस्ती में जूनियर हाइस्कूल, चल्थी से सिन्याड़ी, सिन्याड़ी से सिलाड़ तक सड़क निर्माण, तलियाबांज में इंटर कॉलेज, अमोड़ी, सूखीढांग में एलोपैथिक अस्पताल, अमोड़ी में बालिका इंटर कॉलेज, श्यामलाताल पर्यटन स्थल का सुंदरीकरण, बजौन में इंटर कॉलेज, बजौन, बगेड़ी में एएनएम सेंटर, धौन बडोली, धौन मझेड़ा, धौन बजौन, चल्थी से दियूरी सड़क निर्माण आदि मांगों को उठाया। कहा कि मांग पूरी होने तक अनशन जारी रहेगा।