{"_id":"599877854f1c1b0e658b47d7","slug":"91503164293-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोजेक्टर से दी पृथ्वी और इतिहास की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोजेक्टर से दी पृथ्वी और इतिहास की जानकारी
Updated Sat, 19 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मैक्सटन स्ट्रांग स्कूल के बच्चों को प्रोजेक्टर से पृथ्वी की संरचना और इतिहास की जानकारियां दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डेविड चिरागदीन ने किया। उन्होंने कहा कि प्रोजेक्टर के जरिए बच्चों की जिज्ञासा शांत करना आसान है। भू-वैज्ञानिक दंपति ने प्रोजेक्टर द्वारा बच्चों को पृथ्वी की संरचना और इतिहास के बारे में बताया।
मैक्स्टन स्ट्रांग स्कूल के जूनियर कक्षाओं के बच्चों को अमेरिका स्थित हवाई विश्वविद्यालय से शिक्षित प्रसिद्ध भू-वैज्ञानिक कैली हेगलमायर दंपति ने पृथ्वी में छुपे हुए जीवाश्म, ऐतिहासिक खंडहरों के माध्यम से पुरातन इतिहास की जानकारी दी। उन्होंने बच्चों की जिज्ञासाओं का भी समाधान किया। भू-वैज्ञानिकों ने पृथ्वी पर भूस्खलन, भूकंप, बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं से पृथ्वी की संरचना में होने वाले बदलाव के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि पृथ्वी की संरचना से होने वाले बदलाव और इतिहास को जानने के लिए उस स्थान की सावधानी पूर्वक खुदाई करनी चाहिए। इस दौरान स्कूल प्रबंधक गिरीश चंद्र जोशी, जान मार्शल, रेचल, जैसीका, सारा, कैली बहादुर, माधुरी सिंह, पीयूष चंद, निकित जोशी आदि ने सहयोग दिया।