फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एलायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

एलायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
Updated Sat, 05 Aug 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
एलायंस क्लब का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। एलायंस क्लब का अधिष्ठापन समारोह में अध्यक्ष समेत नई कार्यकारणी के पदाधिकारियों को क्लब की इंटरनेशनल डायरेक्टर मधु कुमार ने शपथ दिलाई। उन्होंने क्लब के कार्यों की सराहना करते हुए सदस्यों को अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों की मदद करने के लिए प्रेरित किया।

समारोह में इंटरनेशनल डायरेक्टर मधु कुमार ने नए अध्यक्ष अरुण सोराड़ी, सचिव राज सिंह भदौरिया को शपथ दिलाकर उनके दायित्व समझाए। पूर्व अध्यक्ष कै. हरीश कापड़ी ने पिछले वर्ष के क्रिया कलापों और क्लब की उपलब्धियों की जानकारी दी। नए अध्यक्ष अरुण सोराड़ी ने सभी सदस्यों के सहयोग से अधिक से अधिक जनहित कार्य करने का संकल्प लिया। संचालन पूर्व अध्यक्ष त्रिलोक सोराड़ी और पवन मित्तल ने संयुक्त रूप से किया। पूर्व कोषाध्यक्ष राज सिंह ने आय व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि अजय कुमार, कंचन सक्सेना, सुधा बिष्ट, विजय जोशी, नवीन भट्ट, महेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed