{"_id":"597a29854f1c1b153d8b4998","slug":"91501178245-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चैनल में अभिषेक को खोजने में जुटा है पुलिस का तैराक दल, नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चैनल में अभिषेक को खोजने में जुटा है पुलिस का तैराक दल, नहीं मिला
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। विचई (मनिहारगोठ) निवासी अभिषेक गौरव के एनएचपीसी पावर चैनल (नहर) में डूबने की आशंका के बाद से पुलिस तैराकों के अलावा स्थानीय तैराक उसकी खोज में जुटे हैं। चैनल में लगातार कांटा डालकर उसे खोजा जा रहा है, लेकिन बृहस्पतिवार को तीसरे दिन भी वह नहीं मिल पाया।
पुलिस का मानना है कि यदि किशोर चैनल में डूबा है तो एक-दो दिन में उसका शव फूलकर ऊपर आ जाएगा। इधर अभिषेक के घर में मातम छाया है। मां तीन दिन से बेसुध पड़ी है। अभिषेक गौरव (12) पुत्र स्व. नरेश प्रसाद मंगलवार शाम करीब छह बजे कुछ दोस्तों के साथ साइकिल लेकर घर से खेलने गया था, लेकिन देर रात तक घर नहीं लौटा। ढूंढखोज में सिल्ट इजेक्टर के पास पावर चैनल के तट पर उसकी साइकिल, कपड़े एवं चप्पल मिलने से उसके चैनल में डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद से पुलिस एवं स्थानीय तैराकों की टीम उसकी खोज में जुटी है। कोतवाल अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि पावर चैनल में किशोर की खोज के लिए रेस्क्यू जारी है।