{"_id":"593ada224f1c1b284b8b457a","slug":"91497029154-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवन को सहजता से जीने की कला है योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीवन को सहजता से जीने की कला है योग
Updated Fri, 09 Jun 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवन को सहजता से जीने की कला है योग
विश्व योग दिवस के उपलक्ष्य में यहां योग शिविर शुरू हो गए हैं। सूर्योदय सेवा समिति व केंद्रीय योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद भारत सरकार ने चंपावत विद्या मंदिर में योग शिविर लगाया। दिल्ली के नामी योगाचार्य डॉ.नवदीप जोशी ने युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा के लिए कई महत्वपूर्ण योगासन सिखाए। सूर्य नमस्कार की खूबियों का प्रदर्शन किया गया। योगाचार्य डॉ.मंजरी जोशी ने हृदय रोग व मधुमेह के पांच विशेष आसन कराए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लीलाधर पांडेय ने कहा कि योग जीवन का अभिन्न अंग है। इससे जीवन जीने में सरलता आती है। योग शिविर में पूर्व डीजीसी अमरनाथ वर्मा, विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य डॉ.मदन पाल सहित करीब 500 योग साधकों ने हिस्सा लिया। लोहाघाट विद्या मंदिर और जीआईसी में नवयोग ध्यान कराया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य जगदीश पांडेय, हरिनंदन जोशी सहित बड़ी संख्या में छात्र और अन्य योग साधक मौजूद थे।
दूसरी तरफ लोहाघाट महर्षि विद्या मंदिर में पांच दिनी योग और भावातीत ज्ञान शिविर संपन्न हुआ। प्रधानाचार्य एसके वर्मा ने बताया कि वर्ष में 16 योग और भावातीत ध्यान शिविर का आयोजन किया जाना है। ध्यान शिक्षक बलराम यादव ने और रेखा बोहरा ने ध्यान की विधाएं बताईं। सुखासन, पद्मासन, पश्चिमोत्तासन, ताड़ासन, वृक्षासन, सूर्य नमस्कार आदि का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर कमल कुलेठा, निर्मला, सुनीता, ममता, मंजू जोशी, अनामिका, रूपा, रश्मि पांडेय, मनीषा, धीरज पुनेठा, कल्पना साह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
टनकपुर में योग शिविर कल
सूर्योदय सेवा समिति के तत्वावधान में 11 जून को टनकपुर स्टेडियम में योग शिविर लगेगा। समिति के संरक्षक डॉ.देवीदत्त जोशी ने बताया कि शिविर सायं 5.30 बजे से 7.30 बजे तक चलेगा। शिविर में दिल्ली के युवा योगाचार्य डॉ.नवदीप जोशी और मंजरी जोशी योग से मन को शक्तिशाली बनाने के टिप्स देंगे। पालिकाध्यक्ष लक्ष्मी पांडेय की अध्यक्षता में होने वाले कार्यक्रम में डीएम डॉ.अहमद इकबाल मुख्य अतिथि होंगे।