फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   900 children. deprived. scholarship. two years.

Champawat News: 900 से अधिक बच्चे दो वर्ष से छात्रवृत्ति से वंचित

Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
900 children. deprived. scholarship. two years.
चंपावत। जिले में 900 से अधिक स्कूली बच्चे समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति योजना से वंचित हो रहे हैं। इनमें वर्ष 2022-23 और 2023-24 के कक्षा एक से दशमोत्तर कक्षाओं के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों ने अपने आधार अभी तक लिंक नहीं कराए हैं। समाज कल्याण विभाग ने सभी बच्चों को विद्यालयों के माध्यम से सूचित कर दिया है।
विज्ञापन


जिले के चारों ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत एससी, ओबीसी और सामान्य वर्ग के 913 बच्चों के आधार लिंक नहीं होने से विभिन्न प्रकार की छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है। इसमें दशमोत्तर कक्षाओं के 410 और 10वीं कक्षा तक के वर्ष 2023-24 के 503 बच्चे शामिल हैं। वर्ष 2022-23 में समाज कल्याण की ओर से जारी विभिन्न छात्रवृत्ति से एससी के 128, ओबीसी के 14 और सामान्य वर्ग के 17 विद्यार्थी वंचित रह गए। वर्ष 2023-24 में एससी के कक्षा एक से आठवीं तक के 376, नौंवी और 10 वी कक्षा के 127 बच्चों को आधार लिंक नहीं होने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। एससी में 137, ओबीसी में 22 और सामान्य वर्ग के 92 बच्चों को विभिन्न छात्रवृत्ति का लाभ नहीं मिल रहा है। समाज कल्याण विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में पत्र भेजा गया है। विद्यालयों के छात्रवृत्ति से वंचित छात्र-छात्राओं को आधार लिंक कराने के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन


600 रुपये से शुरू होती है छात्रवृत्ति
चंपावत। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार योजना के तहत कक्षा एक से पांच तक 600 रुपये, छह से आठवीं तक 960 रुपये, कक्षा नौंवी से 12वीं तक लगभग 2300 रुपये और उच्च कक्षाओं में फीस के अनुसार छात्रवृत्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला समाज कल्याण अधिकारी आरएस सामंत का कहना है कि जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत 913 बच्चों को समाज कल्याण विभाग की छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ रहा है। सभी विद्यालयों को पत्र भेजा गया है। छात्रवृत्ति योजना से वंचित बच्चों को आधार लिंक कराने के लिए एक सप्ताह का अतिरिक्त समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed