फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   896 people benefited from the multipurpose camp.

Champawat News: बहुउद्देशीय शिविर में 896 लोगों को मिला लाभ

Fri, 16 Jan 2026 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 16 Jan 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
896 people benefited from the multipurpose camp.
लोहाघाट के दूरस्थ बसकुनी में जन जन की सरकार कार्यक्रम के तहत आयोजित ​शिविर में समस्याएं सुनते ड
लोहाघाट (चंपावत)। जन जन की सरकार, जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत बसकुनी में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 896 से अधिक ग्रामीणों ने लाभ उठाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को न्याय पंचायत बसकुनी के शिशु मंदिर प्रांगण में आयोजित शिविर में डीएम मनीष कुमार ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका समाधान किया। डीएम ने धौनी शिलिंग निवासी महेश राम की दिव्यांग पुत्री सुहाना 13 का शिविर में ही दिव्यांग प्रमाणपत्र तैयार करवाया। शिविर में देवकी देवी, हीरा देवी, आकाश कुमार, शांति देवी, किशन बोहरा, दीवान गिरी, सुहाना का दिव्यांग प्रमाणपत्र बनाया गया। प्राप्त 128 से अधिक शिकायत पत्रों में से 98 का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में चिकित्सा विभाग ने 103, पशुपालन ने 32, आयुष/होम्योपैथी ने 182, डेयरी ने 60, जिला आपदा प्रबंधन ने 11, ग्रामीण विकास ने 42, राजस्व ने 37, कृषि ने 44, उद्यान ने 34, सेवायोजन ने 29, ऊर्जा ने 53 लोगों को लाभ प्रदान किया। इस दौरान डीएम ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। इस दौरान दायित्वधारी श्याम नारायण पांडे, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, ब्लाॅक प्रमुख महेंद्र ढेक, सुभाष बगोली, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, एसडीएम नीतू डांगर, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, बीडीओ केएस रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed