{"_id":"5c815a78bdec22146e0f8efc","slug":"81551981176-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी शक्ति योजना के तहत बालिकाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोरी शक्ति योजना के तहत बालिकाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से किशोरी शक्ति योजना के प्रशिक्षण कार्यक्रम तय करने के लिए बृहस्पतिवार को जिला सभागार में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान डीएम रणवीर सिंह चौहान ने प्रशिक्षण के लिए चयनित श्री संस्था के सचिव को निर्देश दिए कि 20 दिनी प्रशिक्षण में बालिकाओं को सामान्य अंग्रेजी के साथ कंप्यूटर का गहन अध्ययन कराएं।
उन्होंने उपस्थित बालिकाओं को अध्ययन के प्रति रुचि बढ़ाने, अपना लक्ष्य निर्धारित करने और जीवन के प्रति सकारात्मक सोच पैदा करने की सलाह दी। डीएम ने बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल को प्रशिक्षण कार्यक्रम पर नजर रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण समाप्ति के बाद बालिकाओं द्वारा सीखे गए कोर्स और अध्ययन को वह स्वयं परखेंगे। बैठक में श्री संस्था के सचिव कुलदीप भंडारी, भारी संख्या में बालिकाएं, बाल विकास विभाग के कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।