फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बाराकोट विकास खंड का निरीक्षण किया

बाराकोट विकास खंड का निरीक्षण किया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट विकास खंड का निरीक्षण किया
लोहाघाट (चंपावत)। परियोजना निदेशक हरगोविंद भट्ट ने विकास खंड बाराकोट का औचक निरीक्षण किया। इस मौके पर कर्मचारियों ने परियोजना निदेशक को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। परियोजना निदेशक ने विकास खंड के सभी पटलों के अभिलेखों का निरीक्षण किया। विकास खंड की ओर से संचालित सभी योजनाओं, प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा की प्रगति पर संतोष जताते हुए मार्च तक शेष लक्ष्य पूर्ण करने को कहा।
विज्ञापन


जिला ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष तपन गड़कोटी, संरक्षक बीबी जोशी, संगठन मंत्री प्रवीण भट्ट और बाराकोट के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश गड़कोटी ने ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्याएं रखीं। उन्होंने कर्मचारियों के संबद्धीकरण को समाप्त करने, मनरेगा अंतर्गत यात्रा भत्ता, रोजगार सहायकों की भर्ती और मनरेगा कर्मचारियों के विगत सात माह के वेतन का भुगतान करने का आग्रह किया है। वहां बीडीओ सीएस मेवाड़ी, प्रवीण भट्ट, वरिष्ठ सहायक हिमांशु वारी, शुभम कुमार, संजय कुमार, विनोद वर्मा, कैलाश जोशी, मनोज आर्या आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed