{"_id":"5c0d4246bdec22416605a3c4","slug":"81544372806-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान की पहल पर सिल्योड़ी गूंठ में बनाए जा रहे हैं आधार कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधान की पहल पर सिल्योड़ी गूंठ में बनाए जा रहे हैं आधार कार्ड
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जहां एक ओर सरकारी तौर पर आधार कार्ड शिविर न लगने के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, वहीं विकासखंड पाटी के दूरस्थ सिल्योड़ी गूंठ के प्रधान की पहल पर यहां आधार कार्ड शिविर आयोजित किया जा रहा है। इससे आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों को इसका लाभ हो रहा है। प्रतिदिन करीब सौ से अधिक आधार कार्ड बनाए व उनमें संशोधन किया जा रहा है।
सिल्योड़ी गूंठ के ग्राम प्रधान भवदेव जोशी का कहना है कि आधार कार्ड में हुई त्रुटियों में संशोधन न होने और आधार कार्ड न बनने के कारण ग्रामीणों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए उन्होंने गांव में आधार कार्ड शिविर लगाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड बनवाने के लिए अल्मोड़ा जिले से दो सदस्यीय टीम मंगाने के साथ उनके आवास, भोजन आदि का सारा प्रबंध उनकी ओर से किया जा रहा है।
सामाजिक कार्यकर्ता परमानंद उपाध्याय ने बताया कि ग्राम प्रधान की ओर से आधार कार्ड बनवाने की पहल सराहनीय है। गांव में आधार कार्ड बनने से ग्रामीणों को हल्द्वानी, अल्मोड़ा, चंपावत आदि स्थानों की अनावश्यक दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि शिविर में प्रतिदिन करीब 100 से अधिक आधार कार्ड बनाए व उनमें संशोधन किया जा रहा है। शिविर में आधार कार्ड बनाने के लिए मंटांडे, गंवाई, बनौली, गागर, चौडागूंठ, किमाड़, अर्नपा, मथेलाछाना, कार्की छाना आदि गांवों के ग्रामीण लाभ उठा रहे हैं।