{"_id":"5c0d423ebdec2241b2773be0","slug":"81544372798-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में छह को मिला क्लेम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में छह को मिला क्लेम
Updated Sun, 09 Dec 2018 09:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। विकासखंड सभागार में पत्र सूचना कार्यालय और सूचना प्रसारण मंत्रालय के सौजन्य से मीडिया कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें विभिन्न विभागों की ओर से केंद्रीय योजनाओं में अब तक की उपलब्धि का ब्योरा दिया।
प्रभारी लीड बैंक अधिकारी जनार्दन चिलकोटी ने बताया कि जिले में प्रधानमंत्री जीवन सुरक्षा बीमा योजना में पंजीकृत 38368 लाभार्थियों में से अभी तक क्लेम करने वाले 6 लाभार्थियों को 12 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त कर दी गई है। कोई व्यक्ति योजना में क्लेम करने से वंचित न रहे इसके लिए बैंकों के माध्यम से सघन अभियान भी चलाया जा रहा है।
स्वजल के मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि 2012 की बेसलाइन सर्वे के आधार पर लगभग 47600 परिवारों में से 13450 परिवारों शौचालय विहीन पाए गए और बेसलाइन सर्वे में पाए गए सभी लोगों के शौचालय तैयार करा लिए गए हैं। बेसलाइन सर्वे के बाद वर्तमान परिवार से अलग हुए लगभग 5030 परिवार ऐसे हैं जिनके पास अपना शौचालय नहीं है।
विज्ञापन
कार्यशाला में जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, राज्य उज्ज्वला योजना की जानकारी दी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी खंडूरी ने आयुष्मान योजना और खंड विकास अधिकारी पूरन सिंह रावत ने मनरेगा के संबंध में जानकारी दी। इस मौके पर अपर महानिदेशक पत्र सूचना कार्यालय देहरादून के नरेंद्र कौशल, जिला सूचना अधिकारी एनएस बिष्ट सहित तमाम लोग मौजूद रहे।